अवैध क्रशर मालिकों व जमीन देनेवालों पर होगी प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अवैध क्रशर के खिलाफ एक माह से चल रहे अभियान की डीएम ने की समीक्षा सासाराम सदर : अवैध खनन को लेकर डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को हुई. डीएम ने अवैध खनन पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी […]
विज्ञापन
अवैध क्रशर के खिलाफ एक माह से चल रहे अभियान की डीएम ने की समीक्षा
सासाराम सदर : अवैध खनन को लेकर डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को हुई. डीएम ने अवैध खनन पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी व दिशा-निर्देश दिये.
उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ हमेशा सक्रिय रहने को कहा. उन्होंने एक माह से अवैध खनन के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान की समीक्षा की. चिह्नित अवैध क्रशर के 133 जमीनदाता की जमीन का लगान वसूले सहित मुकदामा दर्ज करने का निर्देश दिया. साथ ही अवैध क्रशर के मालिकों पर प्राथमिकी करने का निर्देश दिया. डीएम ने बताया कि कृषि की जमीन को व्यावसायिक रूप में उपयोग किया गया है. इन जमीन मालिकों से व्यावसायिक लगान के अनुरूप रकम वसूला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










