इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा में 168 परीक्षार्थी शामिल

Published at :04 Jul 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा में 168 परीक्षार्थी शामिल

जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा शुरू, छह स्टूडेंट रहे गायब पहले दिन हुई जीवविज्ञान इंटरप्रेन्योरशिप, दर्शनशास्त्र व राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा सासाराम शहर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा सोमवार को जिले के 11 केंद्रों पर शुरू हुई. पहले दिन के दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में […]

विज्ञापन

जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा शुरू, छह स्टूडेंट रहे गायब

पहले दिन हुई जीवविज्ञान इंटरप्रेन्योरशिप, दर्शनशास्त्र व राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा
सासाराम शहर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा सोमवार को जिले के 11 केंद्रों पर शुरू हुई. पहले दिन के दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कदाचार रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए केंद्रों का दौड़ लगाते रहे. पहली पाली में साइंस के छात्रों ने जीव विज्ञान व कॉमर्स के छात्रों ने इंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा दी.
वहीं, दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों ने दर्शनशास्त्र व वोकेशनल कोर्स के स्टूडेंट ने राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा दी. सासाराम के पांच, डिहरी के तीन व बिक्रमगंज के तीन केंद्रों पर पर संपन्न हुए परीक्षा में कुल 174 परीक्षार्थियों में से 168 शामिल हुए, जबकि छह अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 119 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए जबकि, छह गैरहाजिर रहे. दूसरी पाली में सभी 49 छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग ली. सासाराम के शेरशाह कॉलेज में पहली पाली में 26 व दूसरी पाली में सात, रोहतास महिला कॉलेज में पहली पाली में 13 व दूसरी पाली में तीन, एसपी जैन कॉलेज में पहली पाली में 31 व दूसरी पाली में छह, शेरशाहसूरी इंटर स्कूल में पहली पाली में 21 व दूसरी पाली पांच व इंटर विद्यालय रामेश्वरगंज में पहली पाली में दो व दूसरी पाली में 11 परीक्षार्थी शामिल हुए. डिहरी के हाइ स्कूल, डिलियां में पहली पाली में एक व दूसरी पाली में सात, हाइ स्कूल डेहरी में पहली पाली में चार व दूसरी पाली में तीन छात्राओं ने परीक्षा दी. जबकि, रामारानी बालिका हाइ स्कूल में पहले दिन एक भी छात्राओं की परीक्षा नहीं थी. जिला शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र पोद्दार ने बताया कि जिले के 11 केंद्रों पर पहले दिन की हुइ परीक्षा में कुल 168 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि, छह गैरहाजिर रहे. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई. सभी केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. केंद्राधीक्षकों को सख्त हिदायत दी गयी थी कि किसी भी हाल में केंद्रों के अंदर कदाचार नहीं होना चाहिए.
आज दो विषयों की होगी परीक्षा
चार जुलाई मंगलवार को दो विषयों की परीक्षा होगी. पहली पाली में कला संकाय के परीक्षार्थी भाषा की परीक्षा देंगे. वहीं दूसरी पाली में तीनों संकायों व वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन