सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने ली शपथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

शहर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी कोशिश सासाराम कार्यालय : मुख्य पार्षद कंचन देवी, उप मुख्य पार्षद विजय कुमार महतो सहित सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. सशक्त स्थायी समिति सदस्य वार्ड छह की पार्षद धनवता देवी, वार्ड आठ की पार्षद कलावती […]
विज्ञापन
शहर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी कोशिश
सासाराम कार्यालय : मुख्य पार्षद कंचन देवी, उप मुख्य पार्षद विजय कुमार महतो सहित सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
सशक्त स्थायी समिति सदस्य वार्ड छह की पार्षद धनवता देवी, वार्ड आठ की पार्षद कलावती देवी, वार्ड 13 की पार्षद रेखा गुप्ता, वार्ड 25 की पार्षद सुनीता देवी व वार्ड 38 के पार्षद वीरेंद्र प्रसाद चौरसिया को नगर पर्षद सभागार में एसडीएम अमरेंद्र कुमार ने शपथ दिलायी.
शपथ ग्रहण के बाद मुख्य पार्षद कंचन देवी ने कहा कि यह नगर की सरकार शहर के लोगों को नियम के आलोक में बेहतर सुविधा देने को कृतसंकल्पित है. हम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.
उप मुख्य पार्षद विजय कुमार महतो ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह में एक दिन पार्षदों के साथ नगर भ्रमण कर सफाई के साथ अन्य सुविधाओं का जायजा लिया जायेगा. कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई होगी. नगर के लोगों को सफाई कार्य में नगर पर्षद को सहयोग करना चाहिए. मौके पर पार्षद राहुल राज, रवींद्र कुमार गुप्ता, संजय कुमार अग्रवाल, सचिन कुमार, बिहारी कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




