महिला पंच को दबंगों ने पीटा

Published at :29 Jun 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
महिला पंच को दबंगों ने पीटा

तेलकप का रामप्रवेश हथियार के साथ गिरफ्तार अलग-अलग मामलों में 14 िगरफ्तार अकबरपुर : सीआरपीएफ व रोहतास पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हथियार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर अभिषेक कुमार व रोहतास पुलिस की संयुक्त छापेमारी से तेलकप के रामप्रवेश को […]

विज्ञापन
तेलकप का रामप्रवेश हथियार के साथ गिरफ्तार
अलग-अलग मामलों में 14 िगरफ्तार
अकबरपुर : सीआरपीएफ व रोहतास पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हथियार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर अभिषेक कुमार व रोहतास पुलिस की संयुक्त छापेमारी से तेलकप के रामप्रवेश को हथियार के साथ जंगल के किनारे से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से देसी स्टेनगन पाया गया.
गौरतलब है कि क्षेत्र से नक्सलियों के समाप्त होने के बाद फिर से नक्सली अपना पैर न जमाएं इसके लिए लगातार छापेमारी चल रही थी. इसमें रामप्रवेश बंदूक लेकर घूमते पाया गया. आरोपित रामप्रवेश की अापराधिक इतिहास खंगाली जा रही है. सर्च अभियान में सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर विरेश कुमार व सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे.
नौहट्टा : चुटिया थाना क्षेत्र के पंडुका निवासी श्रवण साह मल्लू साह भरोसन साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्रभारी थानाध्यक्ष रफायल टुडू ने बताया कि उक्त वारंटी कोर्ट मे कई महीने से फरार चल रहा था. जिसे कोर्ट द्वारा वारंट जारी करने पर जमादार शिवध्यान राम के सहयोग से गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है. इधर इंद्रपुरी में पुलिस ने मंगलवार की शाम को जेम्स सिकरीयां से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि जेम्स सिकरीयां निवासी हरिवंश सिंह एक मामले में फरार चल रहा था. कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
अकोढ़ीगोला : पुलिस एक वारंटी महिला समेत मारपीट के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि मुड़ियार की महिला कुंती कुंवर को कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है. वहीं कोलाई वरुणा से मारपीट के आरोपित रामपति महतो व अालोक महतो को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपितों को जेल भेजा गया है. गौरतलब है कि मंगलवार को दोनों आरोपितों के परिजनों के बीच जम कर मारपीट हुई थी. जिसमें छह लोग घायल हो गये थे. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डेहरी : डालमियानगर थाना क्षेत्र के झोंपड़ी मुहल्ला से रेल पुलिस ने बुधवार को वारंटी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. डालमियानगर थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने बताया कि झोंपड़ी मुहल्ला निवासी अनिल को आरपीएफ के एक कांड में आरोपित था. न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी था. रेल पुलिस को गिरफ्तारी में सहायता की गयी. इधर, डेहरी थाना क्षेत्र के थाना चौक से नगर थाने की पुलिस ने शराबी के नशे में एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा. थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि भेडिया निवासी बब्लू साह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है.
इंद्रपुरी : पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सूचना के आधार पर भलुआड़ी गांव से पांच पाउच देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि भलुआड़ी निवासी चंद्रदेव सिंह अपने क्षेत्र की गांव में घुम-घुम कर शराब बेच रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
अकबरपुर : थाने की गश्ती दल की टीम ने एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पटखोलया निवासी संतोष ठाकुर को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लाया गया, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में मेडिकल जांच कराने के उपरांत सही पाया गया. उसके बाद संतोष ठाकुर को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन