16 लीटर शराब के साथ तीन पकड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौहट्टा : प्रखंड क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब बेचने की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष आरबी शर्मा व लालजी प्रसाद ने दलबल के साथ छापेमारी अभियान चला कर तीन कारोबारी को 16 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष आरबी शर्मा ने बताया कि बलतुआ निवासी सूर्य देव रजवार से तीन […]
विज्ञापन
नौहट्टा : प्रखंड क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब बेचने की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष आरबी शर्मा व लालजी प्रसाद ने दलबल के साथ छापेमारी अभियान चला कर तीन कारोबारी को 16 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष आरबी शर्मा ने बताया कि बलतुआ निवासी सूर्य देव रजवार से तीन लीटर भदारा निवासी महेंद्र राम से पांच लीटर व शेखपुरा गांव निवासी मुनारिक राम से आठ लीटर शराब बरामद किया गया है.
ये सभी अपने घर में ही शराब बनाने का धंधा करते थे. पुलिस को उपकरण बरामद करने में सफलता नहीं मिली, जिसका मुख्य कारण पुलिस आने की सूचना धंधेबाज को पहले ही प्राप्त हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










