बेतिया में ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध में किया सड़क जाम
बिहार के बेतिया-अरेराज पथ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चेकपोस्ट पर ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया. जिससे महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद उग्र लोगों ने शव सड़क पर रख बेतिया-अरेराज मुख्य पथ को जाम कर दिया.
बेतिया. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-अरेराज पथ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चेकपोस्ट शांति चौक के समीप सोमवार की शाम में ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया. जिससे महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिला के खजुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुर्द बड़हरवा निवासी ईशु मियां की पत्नी सेहरूल खातून (45) के रूप में की गई है. घटना के बाद उग्र लोगों ने शव सड़क पर रख बेतिया-अरेराज मुख्य पथ को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से आवागमन ठप हो गया. सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस सड़क जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन लोग उग्र हो गए और पुलिस जवानों से ही उलझ गए. हालांकि काफी मशक्कत एवं बल प्रयोग के बाद पुलिस सड़क जाम हटवाने में सफल रही. शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. मृतका की भगिनी माला खातून ने बताया कि सेहरूल खातून अपने पति ईशु मियां के साथ बाइक से अपनी पुत्री के घर सागर पोखरा जा रही थीं. बाइक पर उनकी दो साल की पोती भी थी.
Also Read: Post Office Scheme: 50 रुपये रोजाना करें जमा, मिलेंगे 35 लाख, जानें कितने दिनों में मिलेगा पूरा पैसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चेकपोस्ट के समीप सड़क पर भीड़ की वजह से बेतिया से अरेराज की ओर जा रहे ट्रक से बाइक में ठोकर लग गया. ठोकर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. बाइक पर बैठी महिला का सिर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरी दिशा की ओर गिरने के कारण पति और पोती को मामूली चोट आई है. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. इससे नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










