ePaper

Bihar: सुपौल में बस व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, बारातियों समेत 8 लोग जख्मी, 3 हायर सेंटर रेफर

Updated at : 01 Dec 2022 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: सुपौल में बस व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, बारातियों समेत 8 लोग जख्मी, 3 हायर सेंटर रेफर

Bihar Road Accident News: सुपौल में एक यात्री बस और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गयी. स्कॉर्पियो में सवार होकर बाराती पूर्णिया आ रहे थे. वहीं इस टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए. सबों का इलाज चल रहा है. तीन लोगों की हालत गंभीर बनी है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident News: सुपौल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार को त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर एक यात्री बस और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गयी. इस दौरान स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए जबकि बस और स्कॉर्पियो में सवार कुल 8 लोग जख्मी हो गये. इनमें तीन लोगों की हालत अधिक गंभीर बतायी जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

यात्री बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर

त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के लछमिनिया गांव स्थित जदिया- त्रिवेणीगंज नेशनल हाइवे पर गुरुवार अहले सुबह भीषण हादसा हुआ. एन एच 327 ई मुख्य सड़क मार्ग में सरकारी विद्यालय के पास एक यात्री बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गयी. स्कॉर्पियो में बाराती सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. जबकि गाड़ी में सवार 5 लोग जख्मी हो गये.

Also Read: बिहार निकाय चुनाव की घोषणा के बाद भी अभी कई पेंच बाकी, जानें सुप्रीम कोर्ट व सरकार क्यों है आमने-सामने
हायर सेंटर रेफर

वहीं बस में सवार तीन लोग भी जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. यहां सभी घायलों का इलाज किया गया. गम्भीर रूप से जख्मी 3 लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिलान्तर्गत सिंघेश्वर से बारात में शामिल लोग स्कॉर्पियो से पूर्णिया जा रहे थे. इसी दौरान जदिया की ओर से आ रही एक तेज गति की बस से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गयी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन