ePaper

उत्तर बिहार की नदियां उफनायीं, कमला के जलस्तर में उछाल, मधुबनी जिले में हाइ अलर्ट

Updated at : 16 Jun 2021 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बिहार की नदियां उफनायीं, कमला के जलस्तर में उछाल, मधुबनी जिले में हाइ अलर्ट

उत्तर बिहार में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं. पश्चिम चंपारण की हड़बोडा, पंडई, बलोर व मनियारी व झंझारपुर में कमला नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है.

विज्ञापन

पटना. उत्तर बिहार में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं. पश्चिम चंपारण की हड़बोडा, पंडई, बलोर व मनियारी व झंझारपुर में कमला नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है.

पानी बढ़ने से नदियों के किनारे बसे गांव के लोग दहशत में हैं. लौरिया-नरकटियागंज मार्ग पर अशोक स्तंभ के समीप डायवर्सन ध्वस्त हो गया. डायवर्सन पर तीन फुट पानी बह रहा है. नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी चढ़ गया है.

इसके कारण सिग्नल बाधित हो गया. इधर, गंडक बराज का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है. इसके कारण पानी डिस्चार्ज किया गया. मंगलवार की रात तक इसके बढ़ कर चार लाख के पार जाने की संभावना थी.

सुरक्षा की दृष्टि से गंडक बराज के सभी फाटकों को खोल दिया गया है. कर्मियों को हाइ अलर्ट पर रखा गया है. उधर, मधुबनी के झंझारपुर में कमला नदी खतरे के निशान को छूकर बह रही है. नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है.

जयनगर में भी कमला नदी में पानी काफी बढ़ गया है. वहीं, बेतिया के पंडई नदी में उफान के कारण नरकटियागंज के सीओनगर, नंदपुर, बैरिया, विशुनपुरवा, नरकटिया मनियारी नदी से गौरीपुर मंझरिया आदि गांवों के लोग दहशत में हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन