बिहार में 1000 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, हर जिले और मेडिकल कॉलेजों में बनी कमेटी

Updated at : 04 May 2021 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 1000 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, हर जिले और मेडिकल कॉलेजों में बनी कमेटी

राज्य में नियुक्त होने वाले एक हजार डॉक्टरों का मेडिकल कॉलेज व जिलावार कोटा निर्धारित कर दिया है. जिलों में सबसे अधिक पटना में 68 अौर मेडिकल कॉलेजों में सर्वाधिक एनएमसीएच में 25 डॉक्टर नियुक्त किये जायेेंगे.

विज्ञापन

पटना. राज्य में नियुक्त होने वाले एक हजार डॉक्टरों का मेडिकल कॉलेज व जिलावार कोटा निर्धारित कर दिया है. जिलों में सबसे अधिक पटना में 68 अौर मेडिकल कॉलेजों में सर्वाधिक एनएमसीएच में 25 डॉक्टर नियुक्त किये जायेेंगे.

इन डॉक्टरों की नियुक्ति लिए वाक-इन-इंटरव्यू 10, 14, 17 व 21 मई और उसके बाद हर सोमवार को किया जायेगा. एमबीबीएस उत्तीर्ण डॉक्टरों की नियुक्ति संविदा पर एक साल के लिए की जायेगी. इन्हें हर महीने 65 हजार रुपये मानदेय दिया जायेगा.

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए जिला स्तर पर और मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी भी गठित कर दी गयी है. जिला स्तर पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी है, जिसमें एसीएमओ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिलाधिकारी द्वारा नामित एससी-एसटी वर्ग के एक पदाधिकारी को शामिल किया गया है.

इसी तरह से मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में प्राचार्य की अध्यक्षता में कमेटी बनी है, जिसमें अधीक्षक, मेडिसिन विभाग के एचओडी व प्राचार्य द्वारा नामित एससी-एटी वर्ग के एक पदाधिकारी या डॉक्टर को सदस्य बनाया गया है.

कहां पर कितने डॉक्टर होंगे नियुक्त

  • एनएमसीएच,पटना 25

  • पीएमसीएच,पटना 21

  • एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर 15

  • जेएलएनएमसीएच, भागलपुर 15

  • एएनएमसीएच, गया 15

  • जीएमसी, बेतिया 15

  • विम्स, पावापुरी 15

  • डीएमसीएच, दरभंगा 15

  • जेकेटीएमसीएच, मधेपुरा 15

  • पटना 68

  • गया 49

  • भागलपुर 41

  • मुजफ्फरपुर 41

  • पूर्वी चंपारण 32

  • सारण 30

  • दरभंगा 28

  • मधुबनी 26

  • नालंदा 25

  • समस्तीपुर 25

  • पूर्णिया 24

  • रोहतास 24

  • सीवान 24

  • बेगूसराय 23

  • पश्चिम चंपारण 23

  • सहरसा 20

  • सीतामढ़ी 22

  • वैशाली 21

  • कटिहार 21

  • भोजपुर 19

  • गोपालगंज 19

  • मुंगेर 19

  • नवादा 19

  • औरंगाबाद 16

  • बक्सर 16

  • बांका 16

  • कैमूर 16

  • सुपौल 16

  • मधेपुरा 18

  • जमुई 15

  • अररिया 14

  • जहानाबाद 12

  • किशनगंज 12

  • खगड़िया 12

  • शेखपुरा 11

  • शिवहर 10

  • अरवल 10

एक अगस्त को नीट यूजी पर भी संकट

एमबीबीएस में एडमिशन के लिए नीट यूजी का आयोजन एक अगस्त को होना है. लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए इसके स्थगित होने की संभावना बढ़ गयी है. एनटीए ने अब तक आवेदन की तिथि भी जारी नहीं की है.

एनटीए के सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद ही नीट के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया जायेगा. नीट यूजी को लेकर अब तक केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है. केंद्र सरकार के फैसले के बाद ही एनटीए अपना काम शुरू करेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन