Alok Raj: 105 दिनों के कार्यकाल से संतुष्ट हैं बिहार के पूर्व DGP! पद से हटाने पर कह दी ये बड़ी बात

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Dec 2024 9:03 AM

विज्ञापन

Alok Raj: बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने कल अपना पद छोड़ा. इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने 105 दिनों के डीजीपी कार्यकाल से वे काफी संतुष्ट हैं. उनसे पुछा गया कि 105 दिनों में आप कई काम किए. फिर भी इतना कम मौका क्यों दिया गया? उसपर उन्होंने कहा-यह सरकार जाने.

विज्ञापन

Alok Raj: बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने कल अपना पद छोड़ा. इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने 105 दिनों के डीजीपी कार्यकाल से वे काफी संतुष्ट हैं. इस अवधि में आम जनता का डीजीपी बना रहा और फरियादियों के लिए पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कक्ष हर दिन खुला रहा. डीजीपी का प्रभार दिये जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए डीजी स्तर से लेकर तमाम क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं.

मेरे कार्यकाल में तीन एनकाउंटर हुए…

पूर्व डीजीपी ने कहा कि उनके संक्षिप्त कार्यकाल में तीन कुख्यात एनकाउंटर में मारे गए. जबकि चार कुख्यात घायल हुए. एसटीएफ के सहयोग से बड़ी संख्या में कुख्यातों व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी. नये कानून के तहत सारण जिले में तिहरा हत्याकांड का मामला मात्र 50 दिन में सुलझाने का रिकॉर्ड बनाया गया. ओडिसा में हुए राष्ट्रीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस में सारण के एसपी को इस पर विशेष प्रेजेंटेशन दिए जाने का मौका मिला.

उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में दुर्गापूजा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा स्नान सहित कई बड़े आयोजन व त्योहार बिलकुल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए. उन्होंने साइंस कॉलेज में आइएससी वर्ग के अपने बैचमेट विनय कुमार को डीजीपी बनने पर बधाई भी दी.

पद से क्यों हटाया गया यह सरकार जाने…नो कमेंट

बता दें कि इसी साल अगस्त में आलोक राज कार्यकारी डीजीपी बने थे. उनका तबादला बिहार पुलिस भवन निर्माण भवन निगम में बतौर डीजी कर दिया गया है. आलोक राज से जब पत्रकारों ने पूछा कि आपने 105 दिनों में कई काम किए. फिर भी इतना कम मौका क्यों दिया गया? उसपर उन्होंने कहा-यह सरकार जाने. नो कमेंट. क्या आपको इसका कोई मलाल है? उसपर आलोक राज ने कहा कि मुझे कोई मलाल नहीं है. सरकार के अलावा सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी आर पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पूरा सहयोग किया. इसी तरह नए डीजीपी को भी सहयोग करें. उन्होंने कहा कि नए डीजपी विनय कुमार के साथ साइंस कॉलेज में पढ़े हैं.

Also Read: अब नए रूप में दिखेगा बिहार का यह रेलवे स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन