ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले दो दिन होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 19 May 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में झमाझम बारिश के बाद सोमवार की सुबह मौसम खुशनुमा हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी. इस बारिश ने न केवल तापमान को कम किया, बल्कि वातावरण में भी ठंडक ला दी.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert:  झमाझम बारिश के बाद सोमवार की सुबह मौसम खुशनुमा हो गया. कुछ देर हुई तेज बारिश की वजह से तापमान काफी नीचे गिर गया और 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन भर आसमान में काले घने बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत दिन के समय सामान्य से करीब 9 डिग्री तापमान कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रिकाॅर्ड के अनुसार बीते 24 घंटे में 11.8 एमएम बारिश दर्ज की गयी. साथ ही आठ किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली.

बारिश से लोगों को मिली बड़ी राहत  

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उत्तर बिहार में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी था. लेकिन अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी. इस बारिश ने न केवल तापमान को कम किया, बल्कि वातावरण में भी ठंडक ला दी. लोगों ने इस बारिश का स्वागत किया, क्योंकि इससे उन्हें गर्मी से राहत मिली. दूसरी ओर दिन भर काले घने बादल के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दो दिन और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डा. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में वृद्धि होगी. बता दें कि कुल मिलाकर, बारिश ने उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलायी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: बोचहां के फार्म व्यवसायी का बागमती नदी से शव बरामद, FSL टीम ने की घटनास्थल की जांच, खंगाला गया CCTV फुटेज

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन