लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के जेलों में छापेमारी, जानिए लखीसराय व खगड़िया के मंडल कारा में क्यों मचा हड़कंप..

बिहार के जेलाें में बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ये छापेमारी की गयी है.
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर है. चुनाव शुरू होने से पहले से ही जगह-जगह पर छापेमारी अभियान और वाहनों की जांच वगैरह चल रही है. अपराधियों पर लगाम लगाने और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अलग-अलग कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के कई जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी है. बुधवार को लखीसराय मंडल कारा व खगड़िया समेत कई जिलों के जेलों में छापेमारी की गयी और कैदियों के वार्ड की जांच की गयी.
खबर अपडेट की जा रही है..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




