झाड़फूंक के चक्कर में सर्पदंश से युवक की गयी जान

भवानीपुर थानाक्षेत्र
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत के श्रीपुर गांव में 25 वर्षीय युवक की सांप काटने से मौत हो गयी. घटना मंगलवार की देर संध्या की है. ग्रामीणों ने बताया कि श्रीपुर वार्ड संख्या 9 निवासी बालेश्वर चौधरी का पुत्र घर में सोया हुआ था. सोये अवस्था में ही सांप ने काट लिया. सांप काटने से दर्द होने पर उसके चिल्लाने के बाद घर के लोग जमा हो गए. घर में अंधेरा था. मोबाइल की रोशनी से देखा तो पैर से खून बह रहा था और सांप भाग चुका था. परिवार के लोग आनन फानन में गांव में झाड़ फूंक कराने लगे. झाड़फूंक के चक्कर में जब उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई तो उसे इलाज के लिए कटिहार जिला अंतर्गत फलका अस्पताल ले जाने गये. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. फोटो. 7 पूर्णिया 16- मृतक का फाइल फोटो
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




