बनमनखी रेडलाइट एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन नाबालिग लड़कियां मुक्त, आठ गिरफ्तार

फोटो- प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसडीपीओ शैलेश प्रीतम
पूर्णिया जिले की बनमनखी पुलिस ने मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
Purnea Police Raid: पूर्णिया जिले की बनमनखी पुलिस ने मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आम्रपाली नगर स्थित रेडलाइट एरिया में छापेमारी की. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाए गए "ऑपरेशन नया सवेरा" के तहत तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया. मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
संयुक्त टीम ने की छापेमारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में गठित टीम में बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, ट्रिनिटी इंडिया ट्रस्ट के सामाजिक कार्यकर्ता जयकृष्ण गुरूंग, बचपन बचाओ अभियान के सदस्य मो. सज्जाद आलम तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल थे. टीम ने मवेशी हाट स्थित आम्रपाली नगर में छापेमारी कर कार्रवाई की.
तीन नाबालिग लड़कियां सुरक्षित मुक्त
Purnea Police Raid: पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों को कथित देह व्यापार से मुक्त कराया. पुलिस के अनुसार सभी को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
आठ आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
छापेमारी के दौरान दो पुरुष और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. मौके से इस्तेमाल किए गए और सीलबंद कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, मोबाइल फोन तथा स्कैनर सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई.
पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
इस मामले में बनमनखी थाना कांड संख्या 207/26, दिनांक 13 जुलाई 2026 के तहत पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
इन आरोपियों को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीना खातून, जैनव खातून, अफसाना खातून, नेहा प्रवीण, मो. शमशेर, रूकसार खातून, नाजमा खातून और मो. मासूम के रूप में हुई है. सभी आम्रपाली नगर, वार्ड संख्या-13, थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया के निवासी बताए गए हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










