ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Published at :12 May 2024 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

घटना पूर्णिया रुपौली स्टेट हाइवे पर धमदाहा घाट पुल के नीचे हुई

विज्ञापन

धमदाहा. घर से ससुराल के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतक की पहचान धमदाहा थानाक्षेत्र के धमदाहा नगर पंचायत वार्ड नम्बर 14 धमदाहा घाट निवासी अरुण सहनी के 28 वर्षीय पुत्र मुन्ना साहनी के रूप में हुई. घटना शनिवार की देर रात्रि 10 बजे के करीब की बतायी गयी. जानकारी के अनुसार घटना पूर्णिया रुपौली स्टेट हाइवे पर धमदाहा घाट पुल के नीचे हुई. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुन्ना सहनी की मौत हो गयी. मृतक के पिता अरुण सहनी ने बताया कि मृतक मुन्ना सहनी शनिवार की रात्रि दस बजे धमदाहा घाट स्थित अपने घर से अपनी बाइक सुपर डीलक्स से अपने ससुराल दमैली के लिए निकला. जैसे ही पूर्णिया रुपौली स्टेट हाइवे पर धमदाहा घाट पुल के नीचे उतरा कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. दुर्घटना के बाद उसे आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां से पूर्णिया रेफर कर दिया गया. पूर्णिया जाने के क्रम में ही मुन्ना सहनी की मौत हो गई. मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं. घटना से समूचा गांव गमगीन है . परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष कुमार अभिनव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कारवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन