चरैया-बनगामा मुख्य सड़क बदहाल, 10 वर्षों से मरम्मत नहीं, जलजमाव से हो रहे हादसे

Author Arvind kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

फोटो. 13 पूर्णिया 3परिचय- सड़क पर जलजमाव  | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के चरैया-बनगामा मुख्य सड़क 10 सालों से जर्जर हालत में है. बरसात में जलमग्न होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है और हर दिन दुर्घटनाओं का डर बना रहता है. ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

Waterlogging: पूर्णिया के बायसी प्रखंड अंतर्गत चरैया से बनगामा जाने वाली मुख्य सड़क की हालत लगातार बदतर होती जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार करीब 10 वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं करायी गई है. बरसात शुरू होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने के कारण हर दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जलजमाव से बढ़ी राहगीरों की मुश्किल

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा रहता है. गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सवार अक्सर संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-मोटी दुर्घटनाएं लगभग प्रतिदिन हो रही हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

भारी वाहनों का परिचालन भी जोखिम भरा

ग्रामीणों के अनुसार यदि ट्रैक्टर या अन्य भारी वाहन सामान लेकर गुजरते हैं तो चालक पानी से भरे गड्ढों का अनुमान नहीं लगा पाते. कई बार गड्ढे में वाहन का पहिया फंसने या संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर का डाला पलट जाता है. इससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है.

मुख्य सड़क होने के बावजूद नहीं हुआ सुधार

Waterlogging: मुखिया प्रतिनिधि जफर आलम ने बताया कि यह बनगामा पंचायत की प्रमुख सड़क है और पूरे पंचायत के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर से उन्हें जानकारी मिली है कि यह सड़क ब्लैक लिस्टेड हो चुकी है, जिसके कारण फिलहाल इस पर किसी प्रकार का निर्माण या मरम्मत कार्य प्रस्तावित नहीं है.

ग्रामीणों ने की शीघ्र निर्माण की मांग

ग्रामीण नजीर, जमशेद, हाफिजुर, बारूल, सोहराब, मुजाहिद समेत अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

और पढ़ें : 26 महीने से मानदेय नहीं, नल-जल योजना के संचालकों का फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन