पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 5:18 PM
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा
पूर्णिया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया.पिस्टल के मैगजीन से गोली बरामद नहीं हुआ. मंगलवार को सुदीन चौक टीओपी प्रभारी अभिषेक कुमार को संध्या गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मिट्ठू कुमार जो अपने पास एक देशी पिस्टल रखा है, नेवालाल चौक की ओर से सुदीन चौक की ओर जानेवाला है.अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम सुदीन चौक पर पहुंची, तो देखा कि एक युवक नेवालाल चौक कि तरफ से आ रहा था, पुलिस वाहन देखते ही भागने का प्रयास किया.भाग रहे युवक को साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया.पकड़ाये युवक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम-मिट्ठू कुमार और पता सहायक खजांची थाना क्षेत्र के माघी कॉलोनी बताया.जब उसकी विधिवत तलाशी ली गयी, तो तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी पिस्तौल खाली मैगजीन लगा हुआ बरामद किया गया. अवैध अग्नेयास्त्र रखने के आरोप में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को विधि सम्मत कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेजा गया. इस सम्पूर्ण कारवाई में सुदीन चौक टीओपी के पदाधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका एवं नेतृत्व क्षमता सराहनीय एवं प्रशंसनीय रही. इनके बदौलत ही देशी पिस्टल एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हो सकी है. फोटो. 27 पूर्णिया 7- बरामद देशी पिस्टल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










