सहनशीलता व प्रेम के साथ शक्ति और आत्मनिर्भरता की मिसाल है नारी : प्रो शंभुलाल

Updated at : 10 Mar 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
सहनशीलता व  प्रेम के साथ शक्ति और आत्मनिर्भरता की मिसाल है नारी : प्रो शंभुलाल

पूर्णिया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की ओर से शक्ति पर्व के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने व लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की ओर से मनाया गया शक्ति पर्व पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की ओर से शक्ति पर्व के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने व लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शंभुलाल वर्मा ने कहा कि महिला केवल सहनशीलता और प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि शक्ति और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी हैं. पूर्णिया महिला कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. उषा शरण ने कहा कि जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रथम इकाई सह वाणिज्य विभागाध्यक्ष सीए राजेश एस झा ने कहा कि स्त्री समाज की कुशल वास्तुकार हैं और प्राचीन काल से ही दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला अवधारणा हमारे भारत में है. पूर्णिया कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सी.के.मिश्रा ने कहा कि आज महिलाएंं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यापार और सेना जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं. संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सविता ओझा ने महिला सशक्तीकरण व महिला सम्मान पर प्रकाश डाला. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकिता विश्वकर्मा ने कहा कि आज भी महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है .अगर हम सब मिलकर जागरूकता फैलाएँ, शिक्षा को बढ़ावा दें और महिलाओं को समान अवसर दें, तो यह समस्याएं दूर की जा सकती हैं. अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. कंचन कुमारी ने आर्थिक सशक्तीकरण के महत्वों को समझाया. उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मुजाहिद हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर बीबीए समन्वयक प्रो इश्तियाक अहमद, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अमृता सिंह, बीसीए विभाग की सुमि दत्ता, सुनीता दास, अरुण वर्मा, मंतोष कुमार आदि उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का मंच संचालन शुचि कुमारी और बंटी कुमार ने किया. विशेष रूप से एनएसएस स्वयंसेवक मुस्कान सिंह, सन्नवर, खुशी कुमारी, शुभम सिंह, सान्या झा, सौरभ कुमार, मोना कुमारी, मोनिका कुमारी, लकी परवीन, राखी कुमारी, शीतल कुमारी, प्रशांत मिश्रा, नूपुर कुमारी, आनंद मुख़र्जी और गौरव पोद्दार ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभायी. फोटो 10 पूर्णिया 20 परिचय- पूर्णिया कॉलेज में कार्यक्रम में मौजूद प्रधानाचार्य , शिक्षक व छात्र-छात्राएं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन