Bihar News: पूर्णिया में फांसी पर लटकी मिली महिला, एक साल पहले जीजा से की थी शादी
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 28 Sep 2025 9:44 PM
सांकेतिक
Bihar News: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में एक युवती रानी कुमारी (19) अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली. परिवार का आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
Bihar News: बिहार में पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के सूरी गांव में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया. एक महिला अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली. मृतका की पहचान नवीन कुमार राम (36) की पत्नी रानी कुमारी (19) के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया.
शादी के बाद शुरू हुई दिक्कतें
जानकारी के अनुसार, मृतका ने अपने ही जीजा से पिछले साल कोर्ट मैरिज की थी. मृतका की बड़ी बहन सुनीता देवी (29) ने पति पर सुसाइड के लिए उकसाने और लगातार दहेज की मांग का आरोप लगाया. सुनीता ने बताया कि शादी के बाद से ही रानी कुमारी को 5 लाख रुपए और बाइक की डिमांड के चलते प्रताड़ित किया जा रहा था. मारपीट और मानसिक दबाव के कारण महिला गंभीर तनाव में थी.
परिवार की आपबीती
सुनीता ने कहा कि 12 साल पहले उनकी शादी भी नवीन कुमार राम से हुई थी. शुरूआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ साल बाद पति ने छोटी-छोटी बातों पर मारपीट शुरू कर दी और मायके से पैसे की मांग करने लगे. डेढ़ साल पहले जब सुनीता प्रेग्नेंट थी, तो रानी कुमारी को बच्चों की देखभाल और घर के कामकाज के लिए बुलाया गया. इसी दौरान रानी और नवीन के बीच अफेयर शुरू हुआ और पिछले साल कोर्ट मैरिज कर ली गई.
अंतिम दिन और पुलिस कार्रवाई
सुनीता ने बताया कि पति ने लगातार छोटी बहन से 5 लाख रुपए और बाइक की मांग की. इसके विरोध में रानी कुमारी चचेरी गोतनी के घर रह रही थी. रविवार को महिला ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतका के मायके वालों ने दामाद समेत सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है और पति के लिए फांसी की सजा की मांग की है.
Also Read: 10 लाख में पिता की हत्या का सौदा, पुलिस ने बेटा और तीन सुपारी किलर को किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










