कमलेश्वरी सिंह के परिजनों को मंत्री लेशी सिंह ने दी सांत्वना
बनमनखी
बनमनखी . मंत्री लेशी सिंह ने बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित धीमा गांव पहुंचकर दिवंगत कमलेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ कमल सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.ज्ञात हो कि धीमेश्वर धाम धीमा मंदिर के व्यवस्थापक सह कमेटी अध्यक्ष कमलेश्वरी प्रसाद सिंह का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था.बुधवार को मंत्री लेशी सिंह उनके आवास पहुंचीं और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कमलेश्वरी प्रसाद सिंह का निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि हमने एक अभिभावक को खो दिया है.धीमेश्वर धाम मंदिर के विकास और व्यवस्था के लिए उन्होंने जो महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए