ePaper

चंपावती गांव में नदी में डूबने से महिला की मौत

Updated at : 13 Oct 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

प्रखंड के चम्पावती गांव में लखीनजान नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका चूलीहा देवी (44) चम्पावती निवासी केलू ऋषि की पत्नी थी.

विज्ञापन

धमदाहा. प्रखंड के चम्पावती गांव में लखीनजान नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका चूलीहा देवी (44) चम्पावती निवासी केलू ऋषि की पत्नी थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद ग्रामीणों ने सरसी थाना पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही सरसी थाना के थानाध्यक्ष मनीष कुमार चंद्र मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक महिला के परिजनों के अनुसार, चूलीहा देवी चम्पावती बाजार से सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी. कुछ समय बाद यह दुखद खबर आयी कि वह नदी में डूब गई है. इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक व्याप्त है. इस बाबत धमदाहा अंचलाधिकारी रविन्द्रर ठाकुर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सूचना मिली है .पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुआवजा के लिए आगे लिखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन