घरेलू विवाद में महिला ने खायी चूहे मारने की दवा, गंभीर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Dec 2025 5:39 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. बलिया थानाक्षेत्र के बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के बलिया गांव में पारिवारिक विवाद की वजह से एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया . घटना बीती देर रात्रि की है. जानकारी के अनुसार बलिया निवासी अनिल मंडल की 27 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद चूहा मारने वाली कीटनाशक दवा खा ली जिससे उसकी स्थिति धीरे-धीरे काफी गंभीर हो गई. जब वह दवा के असर से बेहोश होने लगी तो उसने बताया कि मैंने जहर खा लिया है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए रात्रि 11:30 बजे भवानीपुर अस्पताल लाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मृगेश ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि जहर का असर पूरे शरीर में फैल चुका है .स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन