Operation Sindoor: एयर मार्शल ए के भारती ने पूर्णिया को किया गौरवान्वित, पिता बोले – मेरा सपना हुआ साकार
Air Marshal A K Bharti
Operation Sindoor: वायु सेना मुख्यालय में डीजीएओ का पदभार संभालने से पहले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती प्रयागराज में सेंट्रल एयर कमांड में सीनियर स्टाफ ऑफिसर (एसएएसओ) के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने हाल ही में आयोजित महाकुंभ का पर्यवेक्षण भी किया था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हवाई ऑपरेशन के वास्तुकार के रूप में, उन्होंने योजना बनाने, समन्वय करने और अंततः पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
Operation Sindoor, अरूण कुमार, पूर्णिया: इतिहास गवाह है कि पूर्णिया की धरती वीर सपूतों की धरती रही है. कालखंड चाहे जो हो, देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वालों की यहां लंबी श्रृंखला रही है. सीमाओं पर भी तैनात पूर्णिया के बेटों ने कई-कई बार अपने जिले की माटी को गौरवान्वित किया है. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत चल रहे हवाई अभियानों की निगरानी कर बड़ी कामयाबी हासिल कर पूर्णिया के निवासी एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने न केवल भारतवासियों के दिलों को सुकून पहुंचाया है बल्कि अपने पुराने शहर पूर्णिया को भी गौरवान्वित किया है. पूरे पूर्णिया प्रमंडल वासियों की ओर से एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती को सेल्यूट !!
परिवार के बारे में जानिए
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत चल रहे हवाई अभियानों की निगरानी बिहारी अधिकारी एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती कर रहे थे जो महानिदेशक वायु संचालन (डीजीएओ) हैं. एयर मार्शल भारती पूर्णिया जिले के कृत्यानंदनगर प्रखंड अन्तर्गत झुन्नी कलां गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता जीवछलाल यादव कोशी परियोजना के सेवानिवृत्त लेखाकार हैं और उनकी माता उर्मिला देवी का घर श्रीनगर हाता, पूर्णिया में है. एयर मार्शल भारती के दो भाई हैं जो पूर्णिया में काम करते हैं. एयर मार्शल भारती ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से प्राप्त की, जहां से वे एनडीए, पुणे गए और जून 1987 में भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए.
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से हुए सम्मानित
एयर मार्शल भारती का पेशेवर इतिहास बहुत ही शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने पाठ्यक्रम में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था और उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया था.कई महत्वपूर्ण दायित्व का किया निर्वाहउन्होंने वेलिंगटन में प्रतिष्ठित स्टाफ कोर्स और नई दिल्ली में एनडीसी भी किया. एयर मार्शल भारती ने एक फ्रंटलाइन फाइटर बेस की कमान संभाली और भारत के भीतर और बाहर कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले.
अपने दादाजी का सपना किया पूरा
एयर मार्शल भारती के 85 वर्षीय पिता जीवछलाल यादव बताते हैं कि उनके बाबूजी विशुद्ध रूप से खेती किसानी से जुड़े हुए थे. वे जब भी आसमान में किसी जहाज को गुजरते देखते थे तो अक्सर कहा करते थे कि देखना मेरा यह बड़ा पोता एक दिन जरुर हवाई जहाज उडाएगा और उनके पोते ने एयरफ़ोर्स ज्वाइन कर अपने दादा का सपना पूर्ण कर दिया. यादव ने यह भी बताया कि बचपन से ही भारती मेधावी रहे हैं.
परीक्षा के परिणाम इतने अच्छे थे कि डिफेन्स में उनके समक्ष किसी भी सेवा में जाने का ऑप्शन था बावजूद इसके उन्होंने एयरफोर्स का ही चयन किया जबकि उन्होंने स्वयं भी उनसे, नेवी में जाने की पेशकश की थी लेकिन पोते के मन में अपने दादाजी की बातें इस कदर गहरी बैठ चुकी थी कि उन्होंने एयरफोर्स में जाना तय किया और वर्ष 1987 में इसे जॉइन कर लिया. हालांकि भारती के दादाजी स्व. अनूपलाल यादव का उसी वर्ष निधन हो गया लेकिन एयरमार्शल भारती ने उन्हें अपने ग्लायडर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दे दी थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बेटे की उपलब्धि पर पिता को गर्व
उन्होंने कहा कि बेटे की उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है. इस बात से ख़ुशी है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के इतने बड़े अभियान में मेरा बेटा भी लगा हुआ है और फतह हासिल कर रहा है. पिता की बूढ़ी हो चुकी आंखों में बेटे की उपलब्धि की ख़ुशी के साथ साथ नज़रों से दूर रहने का अफ़सोस भी साफ़ दिखता है. उन्होंने बताया कि फोन पर तो बात हो जाया करती है लेकिन सामने से देखना कम ही नसीब हो पाता है. फिर कुछ याद करते हुए कहते हैं एक साल पूर्व प्रयागराज में उनसे मुलाकात हुई है और उससे पूर्व कोलकाता में रहने के समय में भी पूर्णिया आगमन हुआ था.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका
पारिवारिक विशिष्ट अवसरों व उत्सवों में आते हैं पूर्णिया
उनके अनुज और मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े मिथिलेश कुमार बताते हैं कि उनके बड़े भाई एयरमार्शल अवधेश भारती अक्सर पारिवारिक उत्सवों के मौके पर पूर्णिया आते हैं खासकर अपने गांव में जाकर जानने वालों से बिलकुल सादगी के साथ मिलना बतियाना उन्हें बेहद पसंद है. आगे कहते हैं भारत के ऑपरेशन सिन्दूर मिशन में वे शरीक हैं इस बात का परिवार के लोगों को जरा भी भान नहीं था. मीडिया में आने के बाद जानकारी मिली तो हमसभी को बेहद गर्व का एहसास हुआ. उन्होंने बताया कि उनकी भाभी यानि एयरमार्शल भारती की पत्नी संगीता मल्ला खुद भी एयरफोर्स में शार्ट टर्म कमीशंड पायलट के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
अंकल को टीवी पर देखकर गर्व होता है
एयरमार्शल अवधेश भारती की लगभग 10 वर्षीया भतीजी और मिथिलेश कुमार की पुत्री स्नेहा एक स्थानीय इंगिलश मीडियम स्कूल की छात्रा हैं कहती हैं कि अंकल को टीवी पर बोलते देख बेहद गर्व का एहसास होता है. वे जब भी फोन करते हैं तो पूछ्ते हैं क्या कर रही हो. बोलते हैं पढ़ाई के साथ साथ कुछ अलग हॉबी भी रखा करो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










