पूर्णिया विवि में प्रोवीसी के पद पर चयन का पांच महीने से इंतजार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Mar 2026 6:36 PM

विज्ञापन

पूर्णिया विवि

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में प्रोवीसी के पद पर चयन का करीब पांच महीने से इंतजार हो रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है कि पूर्णिया विवि में प्रोवीसी का पद इतने लंबे काल तक रिक्त रह गया है. इस स्थिति में वीसी के मुख्यालय से बाहर रहने पर अधीनस्थ पदाधिकारियों के भरोसे ही विवि का संचालन होता है.प्रोवीसी का पद रिक्त रहने से पीजी-पीएचडी के साथ-साथ यूजी के भी सारे कार्यक्रमों की देखरेख कुलपति को ही करनी पड़ती है. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि में अभी तक तीन प्रोवीसी हुए हैं. प्रथम प्रोवीसी प्रो. प्रभात कुमार सिंह करीब छह महीने में ही केंद्रीय विवि को सेवा देने चले गये. उनके बाद प्रो. राजनाथ यादव ने प्रोवीसी का पद वहन किया. उनके बाद प्रो. पवन कुमार झा पूर्णिया विवि के प्रोवीसी हुए. हालांकि उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त है. लोकभवन से नियुक्ति का सभी इंतजार कर रहे हैं. वैसे पूर्णिया विवि के कुछ सेवानिवृत प्राध्यापक खासतौर से रिक्ति निकलने का इंतजार कर रहे हैं. वे भी प्रोवीसी पद के संभावित दावेदार हैं. दरअसल, पूर्णिया विवि में एक खास संयोग दो बार से है. यहां जो भी प्रोवीसी होते हैं, उन्हें एक लंबी अवधि के लिए कुलपति का प्रभार मिलता ही है. इसलिए भी यहां प्रोवीसी का पद अहम हो जाता है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन