पिस्टल व चार कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 7:06 PM

विज्ञापन

दोनो युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

पूर्णिया. पुलिस को देख कर भाग रहे दो बदमाश बाइक से गिर पड़े. पुलिस ने मौके पर दोनों युवक को हथियार और कारतूस के साथ पकड़ लिया. दरअसल, खुश्कीबाग के आदित्य होटल के समीप बुधवार की रात मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर थे. करीब 11 बजे रात में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ने देखा कि एक लाल रंग के ग्लैमर बाइक पर सवार दो युवक कटिहार मोड़ के तरफ से तेजी से आ रहा है. पुलिस बल को देखते ही बाइक चालक तेजी से खुश्कीबाग ओवर ब्रीज के नीचे भागने लगे.भागने के क्रम में दोनों युवक बाइक से गिर गये. गिरने के साथ ही बाइक के पीछे बैठे युवक के कमर से एक लोडेड पिस्टल और दो जिंदा कारतुस जमीन पर गिर कर बिखर गया. ड्यूटी पर तैनाव पुलिस पदाधिकारी ने गिरा हुआ पिस्टल अपने कब्जा में लेकर दोनों युवक की तलाशी ली. बाइक चालक के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस, रियलमी का मोबाइल एवं डिक्की से करीब एक फीट लंबा चाकू बरामद किया गया. गिरफ्तार युवकों में डगरूआ थाना क्षेत्र के लोकानी का अब्दुर्र रउफ एवं बुआरी का इफ्तेखार है. बरामद सभी सामानों को विधिवत जब्त करते हुए पकड़ाये दोनो युवक को गिरफ्तार किया गया. सदर थाना के द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई करते हुये गिरफ्तार दोनो युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन