कट्टा व कारतूस संग दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 6:42 PM
गिरफ्तार युवकों में संदीप कुमार एवं मो राशिद पता मधेली दियारा वार्ड संख्या 10 थाना आलमनगर जिला मधेपुरा शामिल हैं
बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में लोडेड देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ मधेपुरा जिला के आलमनगर थानाक्षेत्र के दो युवक को गिरफ्तार किया. रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में संदीप कुमार एवं मो राशिद पता मधेली दियारा वार्ड संख्या 10 थाना आलमनगर जिला मधेपुरा शामिल हैं. दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार रघुवंशनगर थाना के एसआई विनोद कुमार राय को गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति हथियार के साथ महिखण्ड बद्दो टोला होते हुए बिहारीगंज जानेवाले हैं. पुलिस ने शनिवार संध्या महिखण्ड बद्दो टोला पाखर गाछ के समीप पक्की सड़क पर वाहन जांच शुरू कर दी. वाहन जांच के क्रम में पल्सर बाइक से दोनों आरोपी पहुंचे और पुलिस जांच को देखकर बाइक को घुमाकर भागने लगे. पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में संदीप कुमार की जेब से एक गोली और मोबाइल तथा मो राशिद की जेब से एक गोली, एक मोबाइल एवं कमर से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. हथियार बरामदगी के साथ ही दोनों युवक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










