लिबरी पुल पर कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 6:18 PM
सरसी थानाक्षेत्र के एनएच 107 स्थित लिबरी पुल के समीप गश्ती दल ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,एक पल्सर बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया
प्रतिनिधि, बनमनखी. प्रखंड के सरसी थानाक्षेत्र के एनएच 107 स्थित लिबरी पुल के समीप गश्ती दल ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,एक पल्सर बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में मनीष कुमार उर्फ बुटन यादव साकिन जियनगंज वार्ड 4 थाना सरसी, पूर्णिया और सुभाष कुमार साकिन प्रसादपुर वार्ड नं 01 थाना केनगर जिला पूर्णिया शामिल है. सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव ने मंगलवार को बताया कि बीती रात गश्ती दल द्वारा एनएच 107 लिबरी पुल के पास वाहन चेकिंग चल रही थी. वाहन चेकिंग देख दोनों युवक बाइक घुमाकर भागने लगा. दोनों को खदेड़ कर पारसमणि मोड़ के पास पकड़ लिया गया. दोनो युवकों की तलाशी लेने पर युवक के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










