नाद में रखी घास चर गयी बकरी तो भिड़े दो पक्ष, दंपती समेत तीन घायल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 May 2026 5:24 PM
दंपती समेत तीन घायल
श्रीनगर (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत जगेली पंचायत के रहिकपुर गांव के वार्ड संख्या चौदह में बीते दिन दो पक्षों के बीच मवेशी स्थान पर नाद में रखी घास बकरी के द्वारा खाने के विवाद को लेकर मारपीट में एक पक्ष के दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायल व्यक्ति को परिजनों के सहयोग पर इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीनगर में ले जाया गया .जहां एक घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया . घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत जगेली पंचायत के रहिकपुर गांव के वार्ड संख्या चौदह में बीते दिनों की घटित बतायी गई है. जानकारी के अनुसार रहिकपुर गांव के वार्ड संख्या चौदह में बकरी चरते हुए गांव के ही इश्हाक खां के दरवाजे पर पहुंच गई और दरवाजे पर बने नाद में रखे घास को बकरी ने खा लिया. इसी बात को लेकर गांव के इश्हाक खां और बकरी पालक रुखसाना खातून के बीच बहस होने लगी. दोनों पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए. मवेशी पालक रुखसाना खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गई .वहीं उसे बचाने पहुंचे उसके पति याकूब खां एवं उसके पुत्र राजू को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया घटना को लेकर आवेदन आया है. थाना कांड संख्या 43-2026 दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










