पूर्व शिक्षक व पूर्व सरपंच दीप नारायण को दी श्रद्धांजलि
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 May 2026 5:46 PM
बनमनखी
बनमनखी. बनमनखी प्रखंड अंतर्गत रामनगर फरसही निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच दीप नारायण पासवान के निधन पर उनके पैतृक आवास कुंवारी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.कार्यक्रम में वक्ताओं ने दीप नारायण पासवान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें एक सरल, कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्ति बताया.उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा और एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी उन्होंने समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए.इस मौके पर धमदाहा के पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव, रुपौली के पूर्व विधायक शंकर सिंह, नगर परिषद बनमनखी के सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय शाह, प्रो. आलोक कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि शालिग्राम ऋषिदेव सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे.इसके अलावा शिक्षक संघ पूर्णिया व बनमनखी के पदाधिकारियों, विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










