सड़क पर हंगामा करते चार नशेड़ी को पकड़ा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 May 2026 6:08 PM

विज्ञापन

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर (पूर्णिया). थाना पुलिस ने कुल चार नशेड़ी को पकड़ा है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना अप्राथमिकी संख्या 39 2026 के तहत गिरफ्तार नशेड़ी को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत की सड़क स्थित नशे की हालत में हो हंगामा करते पकड़ा गया. पुलिस ने बताया की गिरफ्तार नशेड़ी में अररिया जिला के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर वार्ड संख्या दो निवासी फुल कुमार , खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या आठ के मोहम्मद मुन्ना, चनका पंचायत क्षेत्र संतनगर थाना चंपानगर निवासी जितेंद्र मंडल एवं खोखा उत्तर पंचायत के खोखा गांव के वार्ड संख्या छह के पींटू कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी नशेड़ी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन