बाइक व ऑटो की सीधी टक्कर में दो बच्चे व युवती गंभीर, रेफर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Mar 2026 6:39 PM

विज्ञापन

रेफर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर-सोनदीप मुख्यमार्ग पर सिंधियान स्थित सरस्वती मंदिर के समीप गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर पंचायत के सिंधियान वार्ड संख्या 13 निवासी सुबोध जायसवाल अपनी 25 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी को बाइक से भवानीपुर स्थित बुलेट माइंड स्कूल से घर लेकर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो वाहन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सुबोध जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं ऑटो पर सवार दो बच्चे भी बुरी तरह जख्मी हो गए. घायल बच्चों की पहचान मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतैली वार्ड संख्या 12 निवासी मो. सगीर के 12 वर्षीय पुत्र मो. अनवर और मोहम्मद शकील के 12 वर्षीय पुत्र आफताब के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी घायलों का इलाज एएनएम पिंकी कुमारी, वंदना कुमारी , सुनील कुमार की मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन