7.40 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

तस्करों के खिलाफ चल रहा छापेमारी अभियान
जानकीनगर. जानकीनगर थाना पुलिस ने तीन स्मैक माफिया को 7.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी हुलास कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दो जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर स्मैक कारोबारी पुष्पराज कुमार , सुनील कुमार ,अनुज कुमार ग्राम मधुवन विश्वकर्मा चौक थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा. तीनों तस्करों ने बताया कि स्मैक का पुड़िया बनाकर 200 से 250 में बेचते हैं. उन्होंने आगे बताया कि 7.40 ग्राम स्मैक, एक इलक्ट्रोनिक तुला, तीन मोबाइल व एक कैंची बरामद किया गया है. पुलिस ने कहा कि लगातार तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










