पूर्णीया में मक्का की चाल पड़ी सुस्त, जूट के दाम में जबरदस्त उछाल, जानिए आज का पूरा मंडी भाव
गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network
Gulabbagh Mandi Today: पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में जूट के दामों में अचानक उछाल देखा जा रहा है, जिससे व्यापारियों और किसानों में उत्साह है। वहीं, मक्का के कारोबार में फिलहाल नरमी बनी हुई है।
Purnea Mandi News: पूर्णिया टीम की रिपोर्ट. अगर आप किसान, व्यापारी या कृषि उपज के खरीदार हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. पूर्णिया के प्रसिद्ध गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में मक्का का कारोबार फिलहाल धीमा पड़ गया है, जबकि जूट के दाम में अचानक तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारियों का कहना है कि अगले दो सप्ताह में नए जूट की आवक शुरू होने के साथ बाजार और गर्म हो सकता है. वहीं मक्का के भाव स्थिर बने हुए हैं और कारोबारियों को आने वाले दिनों में इसमें भी सुधार की उम्मीद है.
आपके शहर में
जूट के दाम में तेजी, कारोबार बढ़ने की उम्मीद
शनिवार को गुलाबबाग मंडी में जूट के बाजार में कई महीनों बाद तेजी दर्ज की गई. हालांकि अभी नए जूट की आवक शुरू नहीं हुई है, लेकिन कीमतों में सुधार से व्यापारियों और किसानों में उत्साह बढ़ा है. मंडी में जूट की बॉटम क्वालिटी का भाव 16,000 से 17,000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा, जबकि बी बॉटम क्वालिटी का भाव 14,000 से 15,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
कारोबारियों के अनुसार टीडी-5 जूट का भाव करीब 15,500 रुपये, टीडी-6 का 15,000 रुपये और टीडी-7 का 14,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. उनका मानना है कि अगले दो सप्ताह में नए स्टॉक की आवक के साथ जूट का कारोबार और तेज होगा.
मक्का के बाजार में फिलहाल सुस्ती
दूसरी ओर मक्का के कारोबार में फिलहाल सुस्ती बनी हुई है. शनिवार को मंडी में मक्का का न्यूनतम भाव 2,080 रुपये और अधिकतम भाव 2,300 रुपये प्रति क्विंटल रहा. हालांकि व्यापारियों का कहना है कि मांग बढ़ने के साथ मक्का के बाजार में भी तेजी आने की संभावना बनी हुई है.
Gulabbagh Mandi Today: जानिए गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव
शनिवार को गेहूं का अधिकतम भाव 2,500 रुपये और न्यूनतम भाव 2,470 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. मंसूरी चावल 3,250 से 3,425 रुपये, अरवा मोटा चावल 3,050 से 3,250 रुपये और बासमती चावल 12,500 से 13,000 रुपये प्रति क्विंटल बिका.
दालों में मसूर 5,550 से 6,750 रुपये, मूंग 9,540 से 9,600 रुपये, अरहर 10,600 से 14,500 रुपये और चना दाल 5,550 से 6,600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. गोटा चना 6,200 से 6,400 रुपये और गोटा मूंग 8,000 से 9,000 रुपये प्रति क्विंटल बिका. वहीं काला सरसों 7,000 से 7,500 रुपये और पीला सरसों 7,300 से 7,800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुआ.
व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में मौसम, नई फसल की आवक और मांग के आधार पर मंडी के भाव में और बदलाव देखने को मिल सकता है.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए