धमदाहा में भवेसा धार में डूबने से तीन बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- भवेसा धार में हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ एवं अन्य अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया के धमदाहा में भवेसा धार में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. गहरे पानी में जाने से हुई इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है. प्रशासन पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है.

विज्ञापन

Purnia Drowning News: धमदाहा (पूर्णिया). धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार स्थित भवेसा धार में बुधवार दोपहर नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीओ अनुपम कुमार और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया.

विज्ञापन

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे

जानकारी के अनुसार मिठानी कुमार (15), राहुल कुमार (14) और हैप्पी कुमार (12) आपस में दोस्त थे. बुधवार दोपहर करीब दो बजे तीनों चंदरही ईंट भट्ठा के सामने स्थित भवेसा धार में नहाने गए थे. इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. शोर और चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की.

कड़ी मशक्कत के बाद पानी से निकाले गए शव

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया.एसडीओ अनुपम कुमार ने बताया कि भवेसा धार से तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.

एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मचा कोहराम

तीनों बच्चों की एक साथ मौत की खबर फैलते ही ठाढ़ी राजो पंचायत के वार्ड नंबर 09 स्थित शंकर चौक महादलित टोला में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में चीत्कार और शोक का माहौल बना हुआ है.

मिठानी कुमार के पिता ब्रह्मदेव ऋषि, राहुल कुमार के पिता अजय ऋषि और हैप्पी कुमार के पिता बबलू ऋषि के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना से पूरे धमदाहा क्षेत्र में शोक की लहर है.

पीड़ित परिवारों को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

Purnia Drowning News: प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है. अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेने के साथ स्थानीय लोगों से भी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन