पूर्णिया में हो बंगला साहित्य पुस्तकालय व संस्कृति केंद्र भवन : खेमका

विधानसभा के चलते बजट सत्र में निवेदन दिया
पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया में बंगला साहित्य पुस्तकालय एवं संस्कृति केंद्र भवन के निर्माण की जरुरत बतायीहै और इसके लिए विधानसभा के चलते बजट सत्र में निवेदन दिया है. उन्होंने कहा है कि पूर्णिया में बंगाली समाज की मातृ भाषा बांगला साहित्य को संरक्षित करने के लिए इसका निर्माण किया जाना चाहिए. विधायक श्री खेमका ने सदन में पूर्णिया पूर्व के कबैया में 500 की आबादी वाले महादलित टोलों में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण करने की याचिका के साथ सभी वित्त रहित महाविद्यालयों की आर्थिक स्थिति सुधार के लिए सदन में सरकार के वक्तव्य की मांग की. विधायक श्री खेमका ने कहा कि सदन में तारांकित प्रश्न के उत्तरानुसार पूर्णिया नगर निगम अंतर्गत भट्टा हाट का एक करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र शुरू होगा जबकि मधुबनी हाट, खुश्कीबाग हाट का टेंडर उपरांत जीर्णोद्धार निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. नगर विकास मंत्री का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाल उद्यान के पास निर्मित 26 फास्ट फूड दुकानों का लकी ड्रॉ के माध्यम से महीने भर के अंदर फुटपाथी दुकानदार को आवंटित कर दिया जायेगा तथा पशुपालन विभाग के सामने एवं खुशीबाग फ्लाईओवर के उत्तर की ओर वेंडिंग जोन पर दुकान निर्माण कार्य पूरा कर फूटपाथी दुकानदारों को दुकान आवंटित किया जाएगा. विधायक श्री खेमका ने कहा कि पूर्णिया का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प है. फोटो. 6 पूर्णिया 11- विधायक विजय खेमका
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




