गोदाम से धान व मक्का की चोरी

मुफस्सिल थानाक्षेत्र
पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के महेंद्रपुर चौक पर एक गोदाम से बीती रात अज्ञात चोरों ने लगभग 10 बोरा मक्का व धान की चोरी कर ली. इस संबंध में गल्ला व्यवसायी सरोज कुमार पोद्दार उर्फ बिट्टू ने बताया कि घर के दरवाजे पर बने गोदाम में रखे मक्का एवं धान का 10 बोरा चोरी हो गया. चोरी गये अनाज की कीमत लगभग 10 हजार होगी. हालांकि मामले को लेकर अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










