खराब मौसम के चलते पूर्णिया विवि ने बढ़ायी दूसरी मेरिट लिस्ट पर यूजी में नामांकन की तारीख

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Aug 2025 7:10 PM

विज्ञापन

खराब मौसम व लगातार बारिश को देखते हुए पूर्णिया विवि ने दूसरी मेरिट लिस्ट पर यूजी में नामांकन की तारीख बढ़ा दी है.

विज्ञापन

पूर्णिया. खराब मौसम व लगातार बारिश को देखते हुए पूर्णिया विवि ने दूसरी मेरिट लिस्ट पर यूजी में नामांकन की तारीख बढ़ा दी है. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने छात्रहित में नामांकन की तारीख बढ़ाने का निर्देश दिया. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अप्रत्याशित खराब मौसम की स्थिति के कारण द्वितीय मेरिट सूची में शामिल छात्रों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी गयी है. द्वितीय मेरिट सूची में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की नयी समय सीमा अब पांच अगस्त है. गौरतलब है कि यूजी सीबीसीएस सत्र 2025-2029 की दूसरी मेरिट लिस्ट पर एक अगस्त से नामांकन लिया जा रहा था. सोमवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी. अब मंगलवार को भी नामांकन कार्य होगा. दूसरी मेरिट लिस्ट में कुल 4283 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित हुआ है. इनमें से वाणिज्य संकाय के 04, विज्ञान संकाय के 753 तथा कला संकाय के 3526 अभ्यर्थी शामिल हैं. सभी चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन ऑफर लेटर उनके पंजीकृत ईमेल पर भेज दिया गया है. बीते तीन अगस्त को कुल 325 छात्रों का नामांकन स्वीकृत किया गया, जिसमें बैचलर ऑफ आर्ट्स के 273 छात्र और बैचलर ऑफ साइंस के 52 छात्र शामिल थे. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ सुमन सागर नामांकन कार्य की क्लोज मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

नामांकन शुल्क वसूली पर भी पैनी नजर

पहली मेरिट लिस्ट पर नामांकन के दौरान विभिन्न कॉलेजों के विरुद्ध अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायत को देखते हुए दूसरी मेरिट लिस्ट पर नामांकन शुल्क को लेकर विवि प्रशासन सचेत है. प्रधानाचार्यों को भी साफ कह दिया गया है कि अगर इस प्रकार की अतिरिक्त वसूली की अब शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

11 अगस्त से फ्रेश अप्लाई का मौका

फ्रेश एप्लाई हेतु समर्थ पोर्टल 11 अगस्त से 15 अगस्त तक खोला जाएगा. इस दौरान पहली व दूसरी मेधा सूची में विचाराधीन अभ्यर्थी संकाय, विषय, कॉलेज एवं अन्य सूचनाओं में सुधार कर सकते हैं. इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन