अफसर ने पंचायत संसाधन केंद्र का किया स्थल निरीक्षण

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 03 Jan 2026 6:16 PM

विज्ञापन

जिला पंचायत राज पदाधिकारी

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार ने निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि राशि आवंटन के अभाव में निर्माण कार्य वर्तमान में बंद है.हालांकि,जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) द्वारा अगले दो दिनों के भीतर पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया है.ज्ञातव्य हो कि उक्त जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निर्माण पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि से किया जाना था. लेकिन लगभग पांच वर्षों तक कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण आवंटित राशि वापस चली गयी. इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य स्तर के शीर्ष नेतृत्व से समन्वय स्थापित किया गया है. शीघ्र ही जिला को पुनः राशि आवंटित होने की संभावना है जिससे निर्माण कार्य को गति मिलेगी.निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने संवेदक को कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत संसाधन केंद्र के नोडल पदाधिकारी श्री दीपक कुमार साह भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन