महिला से चेन छीन कर बदमाश फरार

Updated at : 09 May 2024 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

पीड़ित महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरेश प्रसाद झा की पत्नी विद्या देवी द्वारा केहाट थाने में आवेदन दिया गया है

विज्ञापन

पूर्णिया. डॉक्टर के क्लीनिक से बाहर निकाल कर सड़क पर पहुंची एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया. घटना गुरुवार की दोपहर लाइन बाजार के डाक बंगला चौक के पास हुई. घटना के बाद पीड़ित महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरेश प्रसाद झा की पत्नी विद्या देवी द्वारा केहाट थाने में आवेदन दिया गया है. महिला ने बताया कि वह डॉक्टर की क्लीनिक से बाहर निकाल कर सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी पर जैसे ही बैठने लगी, इसी दौरान लाइन बाजार चौक की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचा और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फोर्ड कंपनी की ओर तेजी से भाग गया. महिला ने बताया यह बताया कि छीनी गई चेन का मूल्य 1.90 लाख रुपये था. घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन