ePaper

कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हत्याकांड में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

Updated at : 07 Aug 2024 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हत्याकांड में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन

विज्ञापन

– कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा पूर्णिया. कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव की हत्या के मुख्य आरोपी राहुल यादव ने बुधवार को पूर्णिया के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट के आदेश पर राहुल यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी देते हुए राहुल यादव के वकील पीएस पराग ने बताया कि राहुल को कसबा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनाया गया है. इसी मामले में राहुल यादव ने सीजेएम कोर्ट टू में आत्मसमर्पण किया है. इसके बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गौरतलब है कि बीते 31 जुलाई को नगर परिषद कसबा के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव पर गोलीबारी पड़ोस के युवक राहुल कुमार यादव ने की थी. गोली मारकर हत्या करने के बाद वह अपने परिवार के साथ घर बंदकर फरार हो गया. हालांकि पुलिस दबिश के बाद उसे सरेंडर करना पड़ा. छोटू यादव समेत छह नामजद अब भी फरार कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव हत्याकांड में कुल आठ नामजद हैं. इनमें गोलू झा उर्फ आर्यन कश्यप पहले ही गिरफ्तार हो गया था. जबकि राहुल यादव के सरेंडर करने के बाद अब छह नामजद बचे हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. फरार नामजद में पिंकी देवी ,छोटू यादव,राकेश यादव उर्फ राका,विनीत कुमार,रवि प्रकाश ,मो साबिर शामिल हैं. इनमें से छोटू यादव और राकेश यादव उर्फ राका का घर पूर्णिया शहर बताया गया. यह था घटनाक्रम – 31 जुलाई को रात्रि करीब 8:10 में पूर्व चेयरमैन के मोबाइल पर आया कॉल – कॉल रिसीव करने के बाद हमलावर राहुल के घर गये पूर्व चेयरमैन – 8 : 31 बजे राहुल के घर से पूर्व चेयरमैन अपने घर की ओर बढ़े – पूर्व चेयरमैन के साथ राहुल भी आ रहा था – चलते-चलते राहुल रूका और पीछे से पूर्व चेयरमैन के सिर में मार दी गोली – मैक्स 7 अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत —————— फोटो. 7 पूर्णिया 15- राहुल यादव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन