उप महापौर ने सेवा शिविर जाकर किया सेवा कार्य

Updated:
विज्ञापन
उप महापौर ने सेवा शिविर जाकर किया सेवा कार्य

कटोरिया

विज्ञापन

पूर्णिया. कटोरिया के पूर्णिया सेवा शिविर में पूर्णिया नगर निगम उप महापौर पल्लवी गुप्ता एवं समाजसेवी अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने जाकर कांवरियों के साथ समय बिताया और कांवरियों की सेवा की. वहीं उनके द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा पूर्णिया सेवा शिविर पिछले कई वर्षों से कांवरियों की सेवा के लिए हर प्रकार की सुविधाओं से लैस यहां लगातार शिविर लगता आ रहा है. यहां कांवरियों के देख रेख की समुचित व्यवस्था है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी भक्तों के लिए सुख समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं भी दी. शिविर में सक्रिय रूप से समाजसेवी शंकर कुशवाहा, रुपेश कुमार उर्फ गुड्डा जी, राजेश राय आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन