डगरूआ की घटना अत्यंत शर्मनाक : दिलीप यादव

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 6:43 PM

विज्ञापन

दिलीप यादव बोले

विज्ञापन

पूर्णिया. राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक दिलीप यादव ने डगरूआ प्रखंड के रामपुर पंचायत में घटी दिल दहला देने वाली घटना पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है. एक मासूम बेटी के साथ इस तरह की दरिंदगी पूरे समाज को झकझोर देने वाली है. मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुःख को सहने की शक्ति दे. उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलायी जाये. श्री यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की पूरी तरह विफलता है. राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर एक स्वतंत्र जांच कमेटी गठित की जाएगी, जो इस पूरे मामले की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट संबंधित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी. उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा. बिहार की सरकार अपराध रोकने में असफल है. आखिर इतनी बड़ी घटना का जिम्मेदार कौन और जिम्मेदारी कौन लेगा.यह घटना एक चेतावनी है -सरकार के लिए, प्रशासन के लिए और पूरे समाज के लिए. अगर अब भी व्यवस्था नहीं चेती, तो यह मान लेना होगा कि “निर्भया” जैसी घटनाएं सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान की भयावह सच्चाई बन चुकी हैं.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन