PURNIA : महज 20 मिनट के अंतराल में वयोवृद्ध दंपती ने इस दुनिया को किया अलविदा

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : महज 20 मिनट के अंतराल में वयोवृद्ध दंपती ने इस दुनिया को किया अलविदा

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड के गढ़िया बलुवा पंचायत के राजवाड़ा गढ़िया विष्णुपुर गांव के वार्ड संख्या दस निवासी वेदानंद यादव ( 80 ) और उनकी धर्मपत्नी मनोरमा देवी (75 ) दोनों ने महज 20 मिनट के अंतराल में इस दुनिया को अलविदा कर दिया.

विज्ञापन

पूर्णिया के श्रीनगर से मो. शाहजहां की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड के गढ़िया बलुवा पंचायत के राजवाड़ा गढ़िया विष्णुपुर गांव के वार्ड संख्या दस निवासी वेदानंद यादव ( 80 ) और उनकी धर्मपत्नी मनोरमा देवी (75 ) दोनों ने महज 20 मिनट के अंतराल में इस दुनिया को अलविदा कर दिया. वयोवृद्ध दंपती के एक साथ निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई . सैकड़ों की संख्या में लोग उनकी अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े यहां पर बता दें कि मृतक वेदानंद यादव गढ़िया बलुवा पंचायत के पूर्व मुखिया राम यादव के सगे बड़े भाई थे . उनके बड़े भाई – भाभी की 20 मिनट के अंतराल में निधन के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. पूर्व मुखिया राम यादव, श्रीनगर प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति बृजकिशोर यादव उर्फ मंटू यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई वेदानंद यादव की मौत की खबर जैसे ही उनकी धर्मपत्नी मनोरमा देवी को मिली, वे अपने पति को देखने पहुंची. उनके दर्शन करते ही उनकी मौत हो गई. दंपती अपने पीछे एक पुत्र मिथिलेश कुमार यादव और दो पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं .ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का एक साथ निधन होना यह एक दुखद घटना है .इसका सदमा और संयोग हमेशा जेहन में रहेगा.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन