PURNIA जानिये, गुलाबबाग मंडी के बाजार का हाल, मक्का को लगा धक्का, शेष के भाव सामान्य

गुलाबबाग मंडी में मक्का को आज धक्का लग गया. मंगलवार को मक्का का भाव 50 रूपए प्रति क्विंटल तक लुढ़क गया.
गुलाबबाग मंडी में मक्का को आज धक्का लग गया. मंगलवार को मक्का का भाव 50 रूपए प्रति क्विंटल तक लुढ़क गया. मंडी के मक्का आढ़तियों की मानें तो एक दिन पहले तक मक्का का आवक जहां 50 से 100 गाड़ीतक हो रहा था वहीं अब यह बढ़कर चार से पांच सौ गाड़ी तक हो गया है. कारोबारियों ने बताया कि आवक बढ़ने पर रेट नीचे आएगा. दरअसल, बारिश के कारण मक्का का एराइवल काफी कम हो गया जिससे प्रतिस्पर्धा में रेट में हल्की बढ़ोत्तरी हो गई. इधर, सरसों और गेहूं में हल्का उतार-चढ़ाव रहा जबकि शेष जिंसों के भाव सामान्य रहे.
गुलाबबाग मंडी का बाजार भावदाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतम
मक्का 2050 1950गेहूं 2550 2600
चावल मंसूरी 3400 3200चावल अरवा मोटा 3200 3050
चावल बासमती 13000 12500दाल मसूर 6750 5550
दाल मूंग 9600 9540दाल अरहर 14500 10600
दाल चना 6600 5550गोटा चना 6400 6200
गोटा मूंग 9000 8500सरसों काला 7100 6800
सरसों पीला 7500 7300सरसों तेल 15ली. 2470 2070
आलू 1400 1200प्याज 1900 1800
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










