मानसून को लेकर कंपनी सजग, नहीं कटेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन
मानसून को लेकर कंपनी सजग, नहीं कटेगी बिजली

नहीं कटेगी बिजली

विज्ञापन

पूर्णिया. बिजली के सप्लाई सिस्टम में लगातार सुधार किया जा रहा है. इसके साथ ही आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण भी गंभीरता के साथ किया जा रहा है. यह जानकारी देते हुए शहरी क्षेत्र के बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि बिजली आपूर्ति में कोई कमी नहीं है. आमतौर पर मेंटेनेंस कार्य को लेकर आम उपभोक्ताओं को सूचना देते हुए बिजली कट किया जाता है और वह भी निर्धारित समय के लिए होता है. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में कभी-कभी ट्रांसफर्मर के फ्यूज उड़ने समेत कई तकनीकी खराबी के कारण सम्बन्धित इलाके में परेशानी होती है पर समय रहते बारिश के बावजूद मानव बल लगाकर खराबी दूर कर आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के प्रयास किए जाते हैं. उन्होंने बताया कि मानसून को लेकर बिजली कंपनी सजग है. कंपनी के कंट्रोल रुम नंबर पर शिकायत आते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन