Purnea शादी के अगले ही दिन दुल्हन पहुंची परीक्षा केंद्र, पूर्णिया कॉलेज में दिया थर्ड सेमेस्टर एग्जाम

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :27 Apr 2026 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Purnea शादी के अगले ही दिन दुल्हन पहुंची परीक्षा केंद्र, पूर्णिया कॉलेज में दिया थर्ड सेमेस्टर एग्जाम

पूर्णिया कॉलेज में उस वक्त लोगों की नजरें ठहर गईं, जब एक दुल्हन शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची.

विज्ञापन

पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट Purnea News : पूर्णिया कॉलेज में उस वक्त लोगों की नजरें ठहर गईं, जब एक दुल्हन शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची. दुल्हन की पहचान शोभा कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी पूर्णिया जिले के सिमराहा निवासी सुमित कुमार से 26 अप्रैल को संपन्न हुई थी.शोभा का मायका कटिहार जिले के पुठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नरैयहा गांव में है.बताया जा रहा है कि शादी के अगले ही दिन यानी 27 अप्रैल को शोभा कुमारी की स्नातक तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा थी. ऐसे में पति सुमित कुमार ने भी उनका पूरा साथ दिया. उन्होंने बताया कि शादी के बाद सुबह जल्दी-जल्दी विदाई कराकर पहले अपने घर सिमराहा पहुंचे और फिर तुरंत दुल्हन को लेकर पूर्णिया कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे.वहां शोभा ने फर्स्ट सिटिंग में सफलतापूर्वक परीक्षा दी. परीक्षा खत्म होने के बाद शोभा अपने पति के साथ ससुराल के लिए विदा हो गईं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन