PURNIA ट्रैक्टर के हुक में फंसी बाइक सवार की हथेली, हालत गंभीर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जिले में आज एक सड़क हादसा में सब्जी लेने जा रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी.
विज्ञापन
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले में आज एक सड़क हादसा में सब्जी लेने जा रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर की हुक में बाइक सवार का हाथ फंस गया, जिससे उसकी हथेली पूरी तरह से फेक्चर हो गयी है. घायल की पहचान क़सबा के कजरा निवासी अब्दुल हक के रूप में हुई है. घायल बाइक पर सवार अब्दुल सब्जी खरीदने हरदा की ओर जा रहा था. इसी दौरान मरंगा में अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के दौरान बाइक सवार का हाथ ट्रैक्टर के पिछले हिस्से हुक में बुरी तरह फंस गया और देखते ही देखते उसकी हथेली कट गयी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आनन-फानन में घायल अब्दुल को लहूलुहान हालत में पूर्णिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










