बीमार मामी को कंबल देने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Feb 2025 7:34 PM

विज्ञापन

हरदा के पास टोटो से टक्कर में बाइक सवार किशोरी की मौत हो गयी

विज्ञापन

हरदा. हरदा के पास टोटो से टक्कर में बाइक सवार किशोरी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कामाख्या स्थान ओपी थानाक्षेत्र के रहुआ पंचायत वार्ड 11 निवासी पवन यादव का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार रविवार की सुबह 8:00 बजे हॉस्पिटल में भर्ती मामी को कंबल पहुंचाने के लिए बाइक से सतकोदरिया जा रहा था. घने कोहरे में हरदा की तरफ से आ रहे टोटो एवं बाइक में जोरदार टक्कर हुई. यह घटना वार्ड नंबर 10 छितन यादव कामत के पास हुई . घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई. सूचना मिलते ही मुखिया अफरोज आलम, रहूआ मुखिया सूफिया परवीन, सरपंच प्रतिनिधि नजरुल हक पहुंचें .परिजनों ने बताया कि पवन यादव के इकलौता पुत्र थे जो 17 फरवरी को मैट्रिक की परीक्षा देता. इस घटना ने माता-पिता , मां ,बहन, नाना विश्वनाथ यादव, दिनेश यादव समेत ग्रामीण शोक में डूबे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन