ePaper

वाहन की ठोकर से किशोर की मौत, अन्य घायल

Updated at : 08 May 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

रिशु को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 5 के एक किशोर की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के बाद इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर संध्या पूर्णिया रुपौली एसएच 65 मुख्य मार्ग के बस स्टैंड के पास भवानीपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 गुढ़ियारी टोला निवासी मंटू मंडल पुत्र रीगो कुमार उर्फ रिशु कुमार (16) एवं उसका एक साथी भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 के निवासी बबलू साह का 23 वर्षीय पुत्र अमित कुमार साह घर से सामान लाने बाजार जा रहा था. पीछे से तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन दोनों युवक को ठोकर मारकर फरार हो गया. दोनों युवक को भवानीपुर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों घायल युवक का इलाज किया. रिशु की स्थिति काफी गंभीर थी जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया. रिशु को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए पूर्णिया भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन