स्टेशन मास्टर के साथ अभद्रता के विरोध में पूर्णिया जंक्शन पर निकला कैंडल मार्च, कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने पूर्णिया जंक्शन पर कैंडल मार्च निकाल की न्याय व सम्मान की मांग

पूर्णिया जंक्शन पर कैण्डल मार्च निकालते रेलकर्मी

पूर्णिया जंक्शन पर सोमवार देर शाम स्टेशन मास्टर के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में रेल कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने रेलवे प्रशासन से दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

विज्ञापन

Purnia Railway News: पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम स्टेशन मास्टर के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में रेल कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला. बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टरों और रेलकर्मियों ने मार्च में शामिल होकर एकजुटता का प्रदर्शन किया तथा रेलवे प्रशासन से दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

स्टेशन मास्टर के सम्मान और सुरक्षा की उठी मांग

कैंडल मार्च में शामिल रेल कर्मचारियों ने कहा कि स्टेशन मास्टरों के सम्मान, गरिमा और सुरक्षित कार्य वातावरण की रक्षा करना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है. उन्होंने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

आगरा कोर्ट स्टेशन की घटना के विरोध में प्रदर्शन

Purnia Railway News: पूर्णिया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार ने बताया कि आगरा कोर्ट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों द्वारा वहां के स्टेशन मास्टर के साथ कथित अभद्र व्यवहार किया गया था. उसी घटना के विरोध में पूर्णिया में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च आयोजित किया गया है.

लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज

रेल कर्मचारियों ने कहा कि कैंडल मार्च का उद्देश्य न्याय, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रेलवे प्रशासन तक पहुंचाना है. उन्होंने भविष्य में किसी भी रेल कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की मांग की.

सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की अपील

कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से अपील की कि सभी रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए. साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि कर्मचारी बिना किसी भय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें.

और पढ़े: सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 21 लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन